फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी व पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर एफआईआर

Tue, 26 May 2020 01:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अलका लांबा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जजों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाए थे। जिस पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीती वर्मा की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बता दें कि अलका लांबा भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। एफआईआर दर्ज होने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए हैशटैग भाजपा से सवाल करो के साथ ट्वीट किया कि जवाब मिलने तक बवाल करो।
विज्ञापन


उनके खिलाफ एफआईआर की तहरीर में डॉ. प्रीती वर्मा ने कहा था कि उनकी ये टिप्पणी बच्चों और आने वाली नौजवान पीढ़ी पर बहुत बुरा असर डाल सकती है। ऐसी घटनाओं पर संज्ञान न लेने और सख्त कार्रवाई न होने से समाज में गलत संदेश देने वाले व्यक्तियों के हौसले को बल मिलेगा, साथ ही साथ युवाओं में सम्मानजनक बड़े व्यक्तियों के प्रति असम्मान की भावना भी प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा इस प्रकार का ट्वीट महिलाओं की छवि को भी धूमिल करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें