फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के खिलाफ दी तहरीर, वाद दाखिल

Thu, 26 Nov 2015 06:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान को लेकर आमिर खान का विरोध यूपी में भी शुरू हो गया। लखनऊ में आमिर के खिलाफ तहरीर दी गई वहीं कानपुर में भी वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


अभिनेता आमिर के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में प्रवीण अवस्थी नाम के युवक ने तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक आमिर ने जो बयान दिया है वो देश और देशवासियों के विरुद्ध है।

उन्होंने आमिर खान के खिलाफ देशद्रोह और अखंडता नष्ट करने की प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की अपील की।

आलमबाग के रहने वाले प्रवीण कुमार अवस्थी का कहना है है देशवासी भाईचारे की मिसाल हैं। आमिर का ऐसा बयान उनके बीच दरार डालने की कोशिश है।

तहरीर में ये भी लिखा कि हमारे समाज में असहिष्णुता कहीं से भी नहीं दिखाई देती। आमिर खान एक प्रतिष्ठित और ख्याति प्राप्त व्यक्ति हैं, उनके ऐसे बयान से देश की अखंडता को खतरा है।
विज्ञापन


वहीं कानपुर में भी अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने आमिर खान के खिलाफ कानपुर कोर्ट में देशद्रोह का वाद दाखिल किया है। अधिवक्ता मनोज पहले भी आमिर की फिल्म पीके के पोस्टर में कथित अश्लीलता को लेकर मुकदमा दायर कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या कहा था आमिर ने

देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए आमिर खान के बयान पर उन्हें देश भर में आलोचना का शिकार होना पड़ा। बीते सोमवार को उन्होंने असहिष्णुता विवाद पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी किरण राव को अपने बच्चों को लेकर डर लग रहा है। आमिर के मुताबिक उनकी पत्नी ने इस डर के चलते देश छोड़कर जाने की बात की थी।

आमिर के इस बयान ने तूल पड़ लिया और उन्हें देशभर में आलोचना का शिकार होना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें