भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली का कहना है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता द्वारा दिया गया मौका 'अपरिपक्व राजनीति' में बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
बनारस में संत मोरारी बाबू की कथा में भाग लेने और गंगा में शव वाहिनी की शुरुआत करने आए वित्तमंत्री ने कहा कि आप को जनता से किए अपने वादे पूरे करने चाहिए, क्योंकि जनता ने भारी उम्मीदों के साथ उन्हें वोट किया है।
आप की आंतरिक कलह और स्टिंग आपॅरेशन से सामने आए टेप पर जेटली ने कहा कि आप को दिल्ली की जनता ने ये ऐतिहासिक मौका दिया है, इसलिए उन्हें इसे आपसी खींचतान में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
जेटली ने तंज कसते हुए कहा कि यह वाकई नई तरह की राजनीति है, जब एक नेता बात करता है तो दूसरे उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं, मैंने इस तरह की राजनीति की उम्मीद आप से नहीं की थी।