फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो लोगो के लिए दो टेक्नोक्रेट के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sun, 06 Oct 2013 02:56 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के लोगो के लिए दो टेक्नोक्रेट के बीच होगा फाइनल। तीन हजार प्रविष्टियों में से दो का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इसमें से जिस एक को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अप्रूव करेंगे,वही होगा एलएमआरसी का लोगो। इसका अनावरण एक समारोह में किया जाएगा।

जिन दो टेक्नोक्रेट के बीच फाइनल मुकाबला होना है। उनमें से एक है बंगलूरु की एक कंपनी में प्रोडक्टिविटी मैनेजर और दूसरी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (अहमदाबाद) की छात्रा है।

विजेता बनने वाले को 10000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इनमें से एक लोगो अरेबियन भाषा में है,जिसके चुने जाने की ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन


एलएमआरसी के लोगो के लिए करीब दो महीने पहले मेट्रो सेल की ओर से प्रविष्टियां मांगी गई थीं। 600 लोगों ने लगभग 3000 एंट्री भेजी थी।

चयन प्रक्रिया पिछले डेढ़ महीने से जारी थी। चयन समिति में मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, नगर नियोजक रवि जैन, आर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव नयन और कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट के प्रिंसिपल जगवीर सिंह शामिल हैं।

चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि दो लोगो अंतिम रूप से चुने गए हैं। इनमें से एक का अप्रूवल मुख्यमंत्री करेंगे। फाइल सीएम को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मौलिक और लखनऊ को अभिव्यक्त करने वाले हैं ये लोगो। इनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी।
विज्ञापन


मौलिकता जांचना रही बड़ी चुनौती
राजीव अग्रवाल का कहना है कि 3000 लोगो की मौलिकता जांचना बड़ी चुनौती थी। इसके लिए गहन मंथन किया गया और लंबी प्रक्रिया अपनाई गई। जैसे पहले टॉप-2 में जगह बनाने वाले एक लोगो को जब गूगल सर्च के माध्यम से परखा गया तो पता चला कि वह एक ब्रिटिश सेवा के लोगो को चुरा कर बनाया गया था।

उस लोगो को तत्काल रिजेक्ट कर दिया गया। वर्तमान में जो शुभंकर चुने गए हैं, उनको बनाने के लिए बहुत मेहनत और कल्पनाशीलता का परिचय दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें