फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोदी की कानपुर रैली पर 'हाईटेंशन' ड्रामा!

Sun, 06 Oct 2013 02:51 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली पर आए दिन नया बवाल हो रहा है। अब नया लफड़ा किया है भाजपा के ही नेताओं ने।
विज्ञापन


मिल रही जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कानपुर प्रशासन से रैली के लिए दोबारा अनुमति मांगी है।

यह दरख्वास्त फूलबाग मैदान की जगह बुद्धा पार्क के सामने खाली पड़े भूखंड के लिए दी गई है।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि फूलबाग पार्क में इतने लोग नहीं समा पाएंगे, जितने भाजपा को जमा करने हैं। दरअसल, भाजपा ने तीन लाख लोगों को रैली में शामिल करने का मन बनाया है।

हालांकि, अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा की नई मांग को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से दलील दी गई है कि बुद्धा पार्क के सामने भूखंड के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है। इससे खतरे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए, परसों ही मिली थी इजाजत

पहले भी यह सवाल उठ रहा था कि फूलबाग मैदान में इतने सारे लोग नहीं जमा हो पाएंगे और वहां कुछ अनहोनी दुर्घटना भी हो सकती है।

जानिए क्या है यूपी में रैली का गणित

सूत्रों की मानें तो शायद यही वजह थी कि भाजपा ने रेलवे से भी उसके एक मैदान की भी मांग की थी। लेकिन रेलवे नियमानुसार किसी राजनीतिक गतिविधि के लिए अपना मैदान नहीं देता है इसलिए वहां से मांग ठुकरा दी गई थी।

पढ़िए, यूपी में होगा रैली का महायुद्ध

बीते दिनों कानपुर प्रशासन ने फूलबाग मैदान की अनुमति दे दी, तो अब भाजपा ने नया राग अलापना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें