फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार सहयोग न करती तो फिल्म उदयपुर फाइल्स बनना थी मुश्किल

विज्ञापन
फिल्म उदयपुर फाइल्स के बारे में बताते प्रोड्यूसर अमित जानी। अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2022 में राजस्थान में एक दर्जी कन्हैयालाल साहू की एक समुदाय विशेष के लोगों ने गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स सिनेमाघरों में 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी और डायरेक्टर भारत सिंह त्रिनेत ने बताया कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार सहयोग न करती तो यह फिल्म बन पाना मुश्किल होता क्योंकि राजस्थान सरकार ने तो वहां शूटिंग की अनुमति देने के लिए हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन


शहर के एक होटल में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म न सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए है बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश भी है। कहा, हम फिल्म के जरिये यह बताना चाह रहे हैं कि देश में केवल कश्मीर और बंगाल में ही हिंदुओं के साथ हिंसक वारदातें नहीं हो रही हैं, अन्य प्रदेशों में भी हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर, लखनऊ, बनारस, नोएडा व अन्य जगहों पर फिल्म की शूटिंग की गई जिसमें प्रदेश सरकार के साथ ही प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।अमित जानी ने बताया कि मशहूर अभिनेता विजय राज इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। यूपी के एक पुलिस अफसर विनीत सिंह ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के डायरेक्टर भारत सिंह त्रिनेत ने बताया कि कैलाश खेर और पलक मुच्छल जैसे नामी कलाकारों ने फिल्म में गीत गाए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कन्हैयालाल साहू की पत्नी जशोदा साहू, पुत्र यश और तरुन साहू ने आपबीती सुनाई। यश ने कहा कि वह दिन हमारे परिवार के लिए ऐसी पीड़ा दे गया जो ताउम्र बरकरार रहेगी लेकिन इससे भी दुख की बात यह है कि हमें आज तक न्याय नहीं मिल सका है। आज भी हमारा परिवार दहशत के साये में जी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें