फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन को दी मंजूरी

Wed, 23 Sep 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। आगामी 17 अक्टूबर से 25 अक्तूबर तक यह अनूठा आयोजन अयोध्या के सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला पर होने जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार रामलीला के प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन खास तौर पर दशहरे के मौके पर किया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण देश के कई बड़े चैनलों, सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से पूरी दुनिया में होगा।

दिल्ली की रामलीला आयोजन संस्था इस भव्य आयोजन को अयोध्या में सरयू के किनारे करवा रही है। इस आयोजन की अनुमति के लिए यह संस्था लगातार प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के संपर्क में थी। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशेष आयोजन को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि अब इस आयोजन में उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा जिससे कि यह आयोजन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो सके। बॉलीवुड के फिल्म सितारों से सजी इस रामलीला में कई प्रमुख फिल्म सितारों को दर्शक देखेंगे। इनमें सोनू सूद भगवान राम के किरदार में, कविता जोशी मां सीता के रूप में, बिन्दू दारा सिंह हनुमान, रावण की भूमिका में शाहबाज खान, अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, रवि किशन भरत, वहीं, मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

ये कलाकार होंगे इन किरदारों में

इसके साथ ही अवतार गिल सुबाहु, जनक के किरदार में, राजेश पुरी निषादराज के किरदार में, अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकई के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी की बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएंगी।

भगवान राम की लीला हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरयाणवी, बांगला, मैथिली, ओड़िया भाषाओं में दिखाई जाएगी। यह रामलीला लाइव तो होगी ही, साथ ही इसे रिकॉर्ड भी किया जाएगा, ताकि इसे लोग बाद में भी देख सकें।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक का कहना है कि उनकी कोशिश है कि भगवान राम की लीला दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे और दुनिया की हर भाषा में दिखाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें