फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देवराहा बाबा के रहस्यों पर बनेगी फिल्म, नाम होगा ‘द अनसॉल्व्ड कोड’

विज्ञापन
देवराहा बाबा पर फिल्म बनाएंगे मुकेश वर्मा।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। संत देवराहा बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों पर फिल्म बनने जा रही है। चर्चित नाटककार, लेखक और निर्देशक मुकेश वर्मा ने फिल्म का नाम ‘देवराहा बाबा-द अनसॉल्व्ड कोड’ रखा है। वह फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन भी करेंगे।
फिल्म की कहानी एक खोजी पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े रहस्यों और प्रचलित मान्यताओं की सच्चाई तलाशने निकलता है। इस दौरान उसके सामने ऐसे सवाल आते हैं, जो उसे आस्था, विज्ञान और तर्क के संबंधों पर विचार करने के लिए मजबूर करते हैं। फिल्म में ऐतिहासिक संदर्भों, जनश्रुतियों और लोगों के अनुभवों को कहानी का हिस्सा बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश वर्मा इससे पहले हिंदी फिल्म ‘मल्लाह’ का लेखन और निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में अनुभवी रंगकर्मियों के साथ नए कलाकारों को भी मौका देने की तैयारी है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख, कलाकारों के चयन और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देवराहा बाबा पर फिल्म बनाएंगे मुकेश वर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें