फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में समर प्लेसमेंट में 3.50 लाख तक मिलेगा स्टाइपेंड

विज्ञापन
आईआईएम में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट में मौजूद प्रतिभागी
विज्ञापन

विज्ञापन


 

लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में 2026-28 बैच के समर प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई। संस्थान के 42वें पीजीपी और 23वें पीजीपी-एबीएम बैच के विद्यार्थियों को 600 से अधिक ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट में सर्वाधिक घरेलू स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह रहा, जबकि औसत स्टाइपेंड 1.72 लाख और मीडियन स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया। संस्थान ने पूरे बैच का 100 फीसदी प्लेसमेंट होने की जानकारी दी है।

संस्थान के अनुसार, प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले ही दिन विद्यार्थियों को 350 से अधिक ऑफर मिले। बैच के 75 फीसदी विद्यार्थियों को औसतन 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला। इस बार कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर मिले।
विज्ञापन




578 विद्यार्थियों का बैच, 459 के पास कार्य अनुभव


इस बैच में कुल 578 विद्यार्थी हैं। इनमें 119 फ्रेशर हैं, जबकि 459 विद्यार्थियों के पास पहले से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में पुरानी कंपनियों के साथ कई नए रिक्रूटर्स ने भी हिस्सा लिया। प्रमुख कंपनियों में अमेजन, गूगल, एक्सेंचर, एडोबी, डेलॉयट, मैकिन्से, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन, मास्टरकार्ड, एचयूएल, आईटीसी और रिलायंस सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल रहीं।

पहली बार हिस्सा लेने वाली कंपनियों में फ्लिपकार्ट, कोका-कोला, आईबीएम, स्विगी, ग्रो, एक्सपीडिया ग्रुप, बायर, डीबीएस और प्रीमजी इन्वेस्ट सहित अन्य कंपनियां शामिल थीं। इस वर्ष अडानी समूह की भागीदारी भी खास रही। समूह ने चयनित इंटर्न को स्टाइपेंड के अतिरिक्त ट्यूशन फीस में छूट देने की पेशकश की।
विज्ञापन


आईआईएम लखनऊ के प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रो. प्रेम प्रकाश देवानी ने कहा कि प्लेसमेंट प्रक्रिया में बेहतर स्टाइपेंड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कंपनियों की भागीदारी संस्थान के विद्यार्थियों की प्रतिभा पर उद्योग जगत के भरोसे को दर्शाती है। संस्थान उद्योग जगत के साथ जुड़ाव बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें