फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलवायु परिवर्तन दिखाई गई फिल्म

Fri, 06 Jun 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी में पर्यावरण निदेशालय उप्र. के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम किया गया। जलवायु परिवर्तन पर फिल्म दिखाई गई और प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य अतिथि के तौर पर बीबीएयू के सतत कृषि एवं पर्यावरण केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. राणा प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पर्यावरण निदेशालय के सहायक निदेशक सुब्रन कुमार और आंचलिक विज्ञान नगरी के परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन



जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी
लखनऊ। राजधानी के निजी होटल में बृहस्पतिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र एलुमनी एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। पूर्व आईजी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में डॉ. एस परमार स्मृति छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जरूरतमंद छात्रों को प्रतिमाह 2000 रुपये छात्रवृत्ति देने का फैसला लिया गया है। एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य विवेक सिंह ने बताया कि हॉलैंड छात्रावास के पांच मेधावी व जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें