लविविः एमबीए का परीक्षा परिणाम जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एमबीए फिनांस एंड अकाउंटिंग विषय के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर छात्र परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकेंगे।