सकरन (सीतापुर)। गजनीपुर बाजार निवासी अमीन व सुहेब के बीच रंजिश चल रही थी। शनिवार को उसीरंजिश को लेकर सुहेब, समीर, सलीम, समीम व अन्य रिजवान को गाली देने लगे। आरोप है कि रिजवान के विरोध करने पर चारों लोग लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे।
चीख सुनकर बीच-बचाव करने आई रिजवान की मां शबनम व बहन रहनुमा को भी मारापीटा। ग्रामीणों के आने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। रिजवान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सांडा भेज दिया है। एसओ दिग्विजय पांडेय ने बताया कि मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।