कोच का गेट न खोलने पर बुधवार देर रात लखनऊ मेल में दो फौजी और लोनी के तीन युवकों में जमकर लात घूंसे चले। करीब 10 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर-3 पर मारपीट होती रही।
सूचना मिलने पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के छह लोगों को धर दबोचा। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर ही खड़ी रही।
बुधवार रात 10:50 बजे लखनऊ मेल गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची थी। लोनी के रहने वाले रईसुद्दीन, उसका भाई फारूख और शाहजहांपुर निवासी उनका साथी शोबी ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने लगे।
लखनऊ के सत्यप्रकाश पांडेय, सीतापुर निवासी प्रसादी लाल और आजमगढ़ निवासी राजेश ने दरवाजा नहीं होगा। सत्यप्रकाश और प्रसादी लाल फौज में हैं। दरवाजा न खोलने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फौजियों और युवकों में जमकर लात घूंसे चले।