फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज और वकील भिड़े, हाईकोर्ट में बवाल

Wed, 22 Jan 2014 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने फिल्म जॉली एलएलबी देखी है, तो जज और वकील की कहासुनी भी याद होगी। ऐसा ही मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में भी हो गया है।
विज्ञापन


खबर है कि कोर्ट परिसर नं. 7 में किसी मामले की पैरवी कर रहे एक वकील की जज से कहासुनी हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, वकील आरएस सक्सेना ने कोर्ट में कुछ ऐसे तर्क रखे कि जज सतीश चंद्रा ने उन्हें नॉन सेंस कह दिया।

इतना ही नहीं, जज साहब ने सक्सेना के कुछ पेपर्स भी फेंक दिए। नई-नई वकालत शुरू करने वाले सक्सेना को यह बात गंवारा नहीं हुई और उन्होंने जज साहब से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे नाराज, जज साहब ने सक्सेना की गिरफ्तारी के आदेश दे डाले। यह खबर कोर्ट के अन्य वकीलों को पता चली तो माहौल गर्म हो गया।

जज की खिलाफत में सभी वकील एक हो गए। गिरफ्तारी से नाराज कुछ वकीलों ने तो कोर्ट परिसर में तोड़-फोड़ भी कर डाली।

हालात इतने बेकाबू हो गए कि कोर्ट के दरवाजे आखिरकार बंद करने पड़े। वकील अब भी विरोध प्रदर्शन पर डटे हुए हैं और अब किसी भी केस की सुनवाई कोर्ट में नहीं हो रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें