टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शहर के रामलीला मैदान में गुरुवार देर शाम एक टीवी चैनल ने डिबेट का आयोजन किया था। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब के बीच भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गये। एंकर की ओर से जब तक मामले को संभाला जाता हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है मगर किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
अमेठी में गुरुवार को एक टीवी चैलन की ओर से आयोजित डिबेट में इसमें भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गये। बहस में भाजपा नेता गोविंद सिंह, कांग्रेस की ओर से एमएलसी दीपक सिंह और सपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह वक्ता के रूप में मौजूद थे।