पीजीआई में एक मरीज मिला पॉजिटिव
पीजीआई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग में आए एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सर्जरी से पहले कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। बताया जाता है कि इस दौरान मरीज रिपोर्ट लेकर विभाग की वार्ड में भी चला गया। इसे गंभीर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।
डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं डीआईजी
डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित डीआईजी संजीव त्रिपाठी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए स्टाफ व परिवारीजनों को क्वारंटीन किया गया है। जेल मुख्यालय को सैनिटाइज कर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
महिला निकली पॉजिटिव, गर्भस्थ की मौत
लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में आई इंदिरा नगर निवासी 24 साल की गर्भवती और तीमारदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के बाद प्रसूता व तीमारदार को लोक बंधु अस्पताल भेज दिया गया है। लोहिया संस्थान के होल्डिंग एरिया को सैनिटाइज कराया गया।