फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे साथ संबंध बनाओ: शादी से पहले मंगेतर ने रखी शर्मनाक शर्त, मना करने पर किया घिनौना काम; पहुंची पुलिस के पास

Sat, 21 Oct 2023 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मंगेतर ने युवती की पिटाई कर दी। पीड़िता ने भाई के साथ पुलिस में शिकायत की है। 
विज्ञापन
मंगेतर ने युवती को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा थाना इलाके की रहने वाली एक युवती पर मंगेतर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर मंगेतर ने उसे पीट दिया। आरोप है कि बरीक्षा के बाद ससुराल वालों ने तिलक में कार और छह लाख रुपये की मांग भी की है। युवती के भाई ने गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुडंबा इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी हुसैनगंज निवासी दीपक शुक्ल से तय हुई थी। 22 अप्रैल को बरीक्षा हुई थी। इसके बाद एक दिन मंगेतर ने युवती को कॉल कर घूमने के लिए चलने को कहा मगर उसने मना कर दिया। इस बीच युवती के भाई के पास दीपक के पिता वीके शुक्ल फोन कर तिलक में कार और छह लाख रुपये की मांग करने लगे। 

अचानक से इतनी बड़ी मांग पूरी करने में परिवार असमर्थ था। इस पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी गई। पीड़िता के मुताबिक दीपक ने फिर उसे फोन कर मिलने को बुलाया। रिश्ता बचाने के इरादे से वह मंगेतर से मिलने चली गई। इस दौरान दीपक ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। 
विज्ञापन


मना करने पर दीपक ने फोन कर दो परिचितों को बुला लिया और उन लोगों ने मिलकर युवती के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई ने जब दीपक व उसके पिता को फोन किया तो वे लोग धमकाने लगे। बृहस्पतिवार को युवती के भाई ने दीपक, उसके पिता वीके शुक्ल, बहन प्रियंका और दो अज्ञात के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।

प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पति को दबोचकर पीटा
उधर, लखनऊ के मड़ियांव में शुक्रवार रात एक महिला ने पुलिस की मदद से पति को आईआईएम रोड स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। पुलिस के सामने ही उसने पति की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

कई थप्पड़ लगाए। पुलिस ने किसी तरह उसे शांत कराया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते पति उसे प्रताड़ित करता था। चार माह पहले पति ने उसे मायके में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें