लखनऊ। फैजुल्लागंज और दाउदनगर में जलभराव के बीच बुखार और त्वचा रोग के मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में उपचार के लिए कैंप लगाकर जांच और दवा वितरण का काम शुरू कर दिया है।
कैंप में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. बृजेंद्र ने बताया कि त्वचा रोग और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर तक करीब 130 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। कुछ बीपी, शुगर के पुराने मरीज भी दवा ले गए हैं। राहत कैंप में 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहती है।
फैजुल्लागंज, दाउदनगर क्षेत्र के बाढ़ कंट्रोलरूम के यह हैं नंबर
8009086706, 9721250062, 9415784136, 7408979607, 9935641788
80 एकड़ में ड्रोन से छिड़काव
बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में सफाई और बीमारियों की रोकथाम के लिए जोन-3 और जोन-6 में अब तक 80 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव किया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कीचड़ हटाने, नालियों की सफाई और फॉगिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। फैजुल्लागंज के दाउदनगर, लोहरामऊ, गणेश बाग और मिल्लतनगर सहित कई इलाकों में सफाई व दवा छिड़काव कराया गया। हयात नगर, दौलतखेड़ा और सैथा में भी अभियान चलाया जा रहा है। जीआईएस मैपिंग के आधार पर सेक्टरवार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
कैंप में दवा लेते बाढ़ पीड़ित।
कैंप में दवा लेते बाढ़ पीड़ित।
कैंप में दवा लेते बाढ़ पीड़ित।
कैंप में दवा लेते बाढ़ पीड़ित।