फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राइवेट कंपनी की महिला कर्मचारी और युवती से छेड़खानी

Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर निवासी निजी कंपनी की महिला कर्मचारी ने साइबर कैफे संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, हसनगंज निवासी युवती से दो युवकों ने अश्लील हरकत की। पीड़िताओं ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी के मुताबिक 20 जनवरी को वह निशातगंज स्थित साइबर कैफे गई थीं। वहां साइबर कैफे संचालक अभिषेक ने उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। आरोप है कि इसके बाद से वह उन्हें कॉल और मेसेज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की। 24 जनवरी को ड्यूटी जाने के दौरान अभिषेक ने उनका पीछा किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। विरोध पर आरोपी ने पीटा और हत्या की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, हसनगंज निवासी महिला का आरोप है कि पीयूष और गोविंद आए दिन उनकी बेटी का पीछा और छेड़खानी करते हैं। आरोपियों ने 29 जनवरी को भी बेटी से छेड़खानी की थी। विरोध पर दोनों ने उन्हें और बेटी को हत्या की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर चितवन कुमार के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें