फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आस्था के दीपों से झिलमिलाया गोमती तट

Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आस्था के दीपों से झिलमिलाया गोमती तट
विज्ञापन
लखनऊ। झूलेलाल वाटिका तट रविवार शाम आस्था के दीपों से झिलमिला रहा था। माघ पूर्णिमा पर सनातन महासभा की ओर आयोजित 148वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती ने तट को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। ऐसा ही दृश्य मनकामेश्वर उपवन में भी देखने को मिला। मौका था मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि की ओर से आयोजित आदि गंगा मां गोमती आरती का।
विज्ञापन


झूलेलाल वाटिका में कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाराम मिश्र के नेतृत्व में संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ से हुआ। शाम ढलते ही सात मंचों से स्वामी आनंद नारायण, शिवाराम मिश्र और आनंद शेखर सिंह के सानिध्य में जब एक साथ शंखनाद और डमरू की गूंज उठी तो पूरा तट गुंजायमान हो गया। महाआरती के बाद 501 दीपों की रोशनी से घाट पर दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला। इससे पहले शुभम के ओजपूर्ण कथक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही, शशि गुप्ता, मीरा तिवारी एवं गीता निगम के भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने घोषणा की कि इस वर्ष को ''गोमती बचाव अभियान वर्ष 2026'' के रूप में मनाया जाएगा। धर्म और प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। संचालन विकास मिश्र ने किया। रवि कचरू, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुधांशु शुक्ल, तेजस्वी गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

आस्था के दीपों से झिलमिलाया गोमती तट

आस्था के दीपों से झिलमिलाया गोमती तट

आस्था के दीपों से झिलमिलाया गोमती तट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें