फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमएस से अभद्रता, लापरवाही में महिला डॉक्टर नपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय की महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त हो गई है। उस पर सीएमएस से अभद्रता व अन्य गंभीर आरोप थे। डॉक्टर ने कमेटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराया था। कमेटी ने डॉक्टर की सेवा से संतुष्ट न होने पर इसे समाप्त करने की संस्तुति की थी, जिस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

अस्पताल की दो महिला डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत हुई थी। इसमें दोनों पर अनुशासनहीनता व कार्य में लापरवाही का आरोप लगा था। लैब टेक्नीशियन के बिना सूचना काफी समय से गायब रहने से जांच का काम प्रभावित हो रहा था। इन्हें नोटिस जारी कर सात फरवरी को साक्ष्य के साथ तलब किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। इसमें सीडीओ, एसीएमओ (आरसीएच), ट्रेजरी अफसर समेत चार लोग थे। कमेटी ने एक डॉक्टर को बरी कर दिया, जबकि महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष की मुहर के बाद महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें