फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फीस कट गई, ओटीपी नहीं पहुंचा 1450 आवेदकों के लर्नर डीएल फंसे

विज्ञापन
प्रतीकात्म तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। खुशबू शाक्य अलीगंज निवासी हैं। उन्होंने लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो हफ्ते पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। उनका एप्लीकेशन नंबर 2664453225 है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के अनुसार उन्होंने अपना विवरण भरा, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। उन्होंने साइबर कैफे की भी मदद ली, लेकिन ओटीपी फिर भी नहीं आया। आधार लिंक नंबर दूसरे मोबाइल फोन में डालकर भी प्रयास किया, पर ओटीपी नहीं आया। अब उनकी 350 रुपये की फीस कट चुकी है और डीएल भी नहीं बन पाया है।
वह अकेली नहीं हैं। लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले ऐसे सैकडों आवेदक हैं, जिनके मोबाइल पर सिर्फ डीएल से जुड़ा ओटीपी नहीं आ रहा है। पिछले कई हफ्तों से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान ओटीपी नहीं मिलने से 1,450 आवेदकों के लर्नर लाइसेंस नहीं बन सके हैं, जबकि उनकी फीस भी कट गई है। ऐसे ही केशवनगर निवासी गौरी दीक्षित का लर्नर डीएल अटका हुआ है। जो दो बार आवेदन कर फीस जमा कर चुकी हैं।
हैरानी की बात यह है कि आवेदकों की इस समस्या का समाधान परिवहन विभाग के अफसरों के पास नहीं है। एनआईसी सर्वर की गड़बड़ी के चलते ऐसा हो रहा है। एनआईसी को समस्या के बाबत लिखित रूप में जानकारी दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में आवेदकों की समस्याओं का निस्तारण कैसे होगा, बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, लर्नर डीएल की व्यवस्था ऑनलाइन है। इसके लिए आरटीओ आने की आवश्यकता नहीं होती।
परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर लर्नर डीएल बनता है, जिसकी फीस 350 रुपये है। इसके बन जाने के बाद स्थायी डीएल के लिए आरटीओ जाकर बायोमीट्रिक, फोटो, साइन आदि के बाद टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसमें पास होने पर डीएल बनता है और डाक से आवेदक के घर पर डिलीवर होता है, लेकिन ओटीपी नहीं आने से डीएल की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे परमानेंट डीएल भी नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें