बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मनचाहे जिलों में आवेदन करने की छूट होगी।
खास बात यह कि उन्हें सिर्फ एक ही जिले के लिए आवेदन शुल्क देना होगा और इसकी कॉपी लगाकर सभी जिलों में आवेदन कर सकेंगे।
अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग 500 और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क रखने पर सहमति बनी है। निशक्तों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।