फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 जून तक जमा कर सकेंगे फीस, आवेदन की अवधि में कोई बदलाव नहीं

Mon, 21 Jun 2021 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयोग ने सोमवार अपराह्न 3.30 बजे पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन शुल्क जमा कराए जाने व अंतिम रूप से आवेदन सब्मिट किए जाने की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के रजिस्ट्रेशन की अवधि में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है। लेकिन, बैंक में ऑनलाइन फीस ट्रांजेक्शन में लगने वाले समय के मद्देनजर आवेदन शुल्क जमा करने व अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने की तिथि 25 जून कर दी है।

विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने यह जानकारी दी है। पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक अभ्यर्थी आज मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने सोमवार अपराह्न 3.30 बजे पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन शुल्क जमा कराए जाने व अंतिम रूप से आवेदन सब्मिट किए जाने की स्थिति की समीक्षा की। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि तब तक 26,95,539 पंजीकरण किए जा चुके थे। इनमें से 17,66,856 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन अंतिम रूप से सब्मिट कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों व अंतिम रूप से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया। इस संबंध में एनआईसी ने अपनी रिपोर्ट दी कि यह अंतर विभिन्न बैंकों से आवेदन शुल्क अंतरण में लगने वाले समय के कारण है।
विज्ञापन


प्रवीर ने बताया कि आयोग ने प्रकरण पर विस्तृत विचार विमर्श के बाद अभ्यर्थियों के हित में पंजीकरण की अंतिम तिथि में कोई परिवर्तन न करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने व अंतिम रूप से आवेदन सब्मिट करने की तिथि 25 जून तक बढ़ाने का फैसला किया। जो अभ्यर्थी 21 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन कर चुके हैं, वे अब 25 तक फीस जमा कर अंतिम रूप से आवेदन सब्मिट कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि पूर्ववत 28 जून रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें