फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम विस्तार में कुत्ते का खौफ, लोग घरों से निकलने में डरे

विज्ञापन
जानकीपुरम विस्तार में घूमते आवारा कुत्ते।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-6 स्थित पार्क नंबर-7 चिंताहरण मंदिर के पास आवारा कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक सप्ताह के दौरान कुत्ता चार से पांच लोगों को काट चुका है। लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक झपट्टा मार देता है। संतोष थापा, पवन भारद्वाज और एक सफाईकर्मी को कुत्ते ने काट लिया है, दिलसाज पर भी उसने हमला करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि अब तक उनके संपर्क के चार से पांच लोग पीड़ित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क और मंदिर के आसपास सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं, बच्चे भी खेलते हैं। ऐसे में आवारा कुत्ते के हमलों से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

जानकीपुरम विस्तार में घूमते आवारा कुत्ते।

जानकीपुरम विस्तार में घूमते आवारा कुत्ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें