फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए हत्यारा बना बाप, एक की ली जान, खुद भी कटकर मरा

Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
1 of 5
एक‌ पिता ने अपनी बेटियों का गला दबा दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। जिसके बाद वो खुद भी ट्रेन से कटकर मर गया। अंबेडकरनगर जिले में युवक ने अपनी ढाई वर्षीय पुत्री को महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव लाकर मार डाला और इसके बाद बाइक से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
कलयुगी पिता ने खड़हरा में ही अपनी पांच वर्षीय बड़ी पुत्री का भी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। उसके बेहोश हो जाने पर वह उसे मृत समझकर वहां से चला गया। यूं तो घटना के पीछे युवक की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक न रहने तथा गरीबी के चलते इलाज न करा पाना बताया जा रहा, लेकिन चर्चा यह भी है कि युवक का पत्नी से घटना से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
फैजाबाद जनपद के तारुन थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानका पुरा गांव निवासी रामभवन पाल (30) शाम 6 बजे के बाद वह अपनी ढाई वर्षीय पुत्री अंशी तथा 5 वर्षीय पुत्री अन्नू को बाइक पर बैठाकर महरुआ बाजार के लिए निकल पड़ा। महरुआ से कुछ दूर पहले खड़हरा मोड़ के निकट उसने बाइक रोकी और सबसे पहले छोटी पुत्री अंशी को सड़क के किनारे झाड़ी में ले जाकर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद अपनी बड़ी पुत्री का भी गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे भी मृत समझ उसने बाइक स्टार्ट की और महरुआ बाजार से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा।

4 of 5
देर रात उसने अपने भाई को फोन कर कहा कि बाइक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर है। किसी से उसे मंगवा लेना। बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। रात 11 बजे करीब उसने स्टेशन पर ही फैजाबाद की तरफ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे युवक की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक न होने तथा इलाज करा पाने में आ रही कठिनाई के चलते घटना को अंजाम देने का मामला मुख्य रूप से सामने आया है। (पिता के हमले से बच निकली पांच साल की अन्नू।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समोसा खिलाने के लिए घर से निकला
रामभवन ने मंगलवार शाम को अपनी दोनों बेटियों को बाइक पर बैठाया और परिवार के सदस्यों से बताया कि वह इन दोनों को समोसा खिलाने महरुआ बाजार लेकर जा रहा है। इसके बाद वह दोनों को बाइक पर लेकर महरुआ की तरफ निकल पड़ा। पत्नी के सुसराल आने पर वह पहले भी एक दो बार बेटियों को लेकर महरुआ बाजार जा चुका था। (पिता के हमले से मृत मासूम अंशी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें