फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की जन्मदिन पार्टी में केक काटते समय पिता को आई मौत, लोग बोले- भगवान ऐसा भी कर सकते हैं, यकीन न हो रहा

Thu, 07 Sep 2023 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटे की जन्मदिन पार्टी में केक काटने के दौरान पिता बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मृतक की मां को सूदखोर ने अपमानित किया था। इससे वह तनाव में थे।
विज्ञापन
father death in son barthday party - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट के मुलायम नगर निवासी सुशील शर्मा (45) की मंगलवार को मौत हो गई। वह अपने बेटे के जन्मदिन पर केक कटवा रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए। परिजन उन्हें लोहिया संस्थान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुशील की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी सास को एक सूदखोर ने अपमानित किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से सुशील तनाव में थे। हालांकि, सूदखोर के खिलाफ अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मूलरूप से कुशीनगर निवासी सुशील शर्मा एक महीने पहले तक खाड़ी देश में जेसीबी चलाने का काम करते थे। उनका परिवार कमता के पास मुलायम नगर में रहता है। परिवार में पत्नी किरन व तीन बच्चे साक्षी, सार्थक और मन्नत हैं। किरन के मुताबिक सुशील एक महीने पहले खाड़ी देश से लौट आए थे और लखनऊ में ही काम शुरू किया था। 
विज्ञापन


किरन के मुताबिक उनकी सास सुशीला ने कुशीनगर के एक सूदखोर से 22 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसकी किस्त हर महीने 70 हजार रुपये देनी थी। सोमवार को सास ने सुशील को कॉल कर बताया कि वह सूदखोर को 50 हजार रुपये देने गई थीं तो रुपये लेने के बाद सूदखोर ने उन्हें अपमानित किया। 

इससे सुशील तनाव में थे। मंगलवार को बेटे सार्थक का जन्मदिन था। करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रात में सार्थक व बच्चे केक काट रहे थे। इसी दौरान सुशील अचानक बेहोश होकर गिर गए। 

 
विज्ञापन

इससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सुशील को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विभूतिखंड थाने से पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें