फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, 50 मीटर घिसटता चला गया चालक

Tue, 29 Aug 2023 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक हादसे में टक्कर के बाद बाइक सवार पिकअप के साथ घिसटता हुआ चला गया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज स्थित गंगागंज बाजार के आशियाना ढाबा के सामने तेज रफ्तार में आ रही पिकअप डाले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक समेत चालक करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चन्द्र मिश्र के मुताबिक बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय सराय निवासी विकास रावत (30) मंगलवार को पत्नी रोशनी को ससुराल लेकर गया था। उसके साथ बेटे शनी (04) व दो माह की मासूम बेटी थी।

ये भी पढ़ें - योगी बोले, मुख्यमंत्री के लिए नोएडा 'मनहूस', ये अफवाह अफसरशाही की देन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद के बयानों से नाराज महंत, कहा-उन्हें पार्टी से निकालें या माफी मंगवाएं
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पत्नी और बेटी को ससुराल में छोड़कर वह बेटे के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था तभी सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित आशियाना ढाबा के पास गोसाईंगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शनी छिटककर डिवाइडर से जा टकराया। जबकि विकास बाइक समेत पिकअप में फंसकर करीब पचास मीटर तक घिसटता चला गया।

पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर गंगागंज चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पिकअप कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें