फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल होने के बाद भी लुटेरों से भिड़ गए पिता और बेटी, एक को दबोचा

Wed, 31 May 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल ओमप्रकाश और मंजू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई के वृन्दावन कॉलोनी में सोमवार देर रात लूट के इरादे से घुसे बदमाशों से पिता और बेटी भिड़ गए। लूट में असफल बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पिता और बेटी घायल हुए लेकिन लुटेरों को सफल होने नहीं दिया।
विज्ञापन


इस बीच शोर सुनकर आसपास केलोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश छत से कूदकर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश के पैर में चोट आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

वृंदावन कॉलोनी सेक्टर वन बी निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह पत्नी कौशल्या व तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहते है। रेडियो टैक्सी चलाते हैं, सोमवार रात वह छत पर सोए हुए थे। बच्चे दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।
विज्ञापन


घर के पीछे के रास्ते से बदमाश कमरे में दाखिल हुए और बेड सो रही उनकी बेटी मंजू के गर्दन पर चाकू रख दिया। इस बीच बगल के कमरे में सो रहीं दोनों बहनों उषा व शीलू की नींद टूट गई।

कुछ आवाज सुनाई देने पर वह बगल के कमरे में देखने आईं तो बहन की गर्दन पर चाकू रखा देख उनकी चीख निकल पड़ी। इस बीच ओमप्रकाश भी आए गए और बदमाशों से भिड़ गए।
विज्ञापन

पुल‌िस ने बदमाश को कराया भर्ती

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
एक बदमाश ने उन पर चाकू से वार कर दिया। पिता को घायल देख मंजू भी लुटेरों से भिड़ गई, उसे भी चाकू मार दिया। पिता-बहन को घायल देख घर के अन्य सदस्यों की चीख निकल गई, शोर सुन आसपड़ोस के लोग आ गए।

खुद को घिरता देख बदमाश खिड़की से कूद कर भागने लगा तो एक के पैर में चोट आ गई, उसे लोगों ने धर-दबोचा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को ट्रामा टू में भर्ती कराया। वहीं घायल पिता व बेटी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसओ पीजीआई बृजेश कुमार राय ने बताया कि बदमाश चोरी के इरादे घर में घुसे थे। पड़ोसियों के  जग जाने से वह खुद को घिरता देख भागने लगे। इसके कारण  एक बदमाश जितेन्द्र का पैर टूट गया। वह इश्वरी खेड़ा सेक्टर-16 का रहने वाला है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें