फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पिता के प्यार भूल गया वो...प्रेमिका संग मिलकर किया बाप का कत्ल, जान लेते वक्त नहीं कांपे हाथ

Mon, 16 Dec 2024 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी संपत्ति के लिए पिता का प्यार भूल गया। प्रेमिका संग मिलकर बाप का कत्ल कर दिया। जान लेते वक्त हाथ भी नहीं कांपे। सच सामने आया तो सभी लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
boy demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोवार को पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया। हकीकत सामने आई तो घरवालों सहित गांव के लोग भी सन्न रह गए। बेटा ही पिता का कातिल निकला। संपत्ति के लालच में प्रेमिका के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


घटना निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। गांव निवासी किसान रामू रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रामू की हत्या उन्हीं के बेटे ने संपत्ति के लालच में प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट पहुंचाकर जलाकर मारने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे धर्मेश और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने महिला से कहा था कि उसके हिस्से में ढ़ाई बीघा जमीन आएगी। धर्मेश ने महिला से विवाह का प्रस्ताव भी रखा था। इसके बाद पिता की हत्या की साजिश रची थी। उल्लेखनीय है कि निगोहां के रामपुर गांव निवासी किसान रामू रावत (44) बृहस्पतिवार शाम घर से खाना लेकर खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। 

आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली

शुक्रवार सुबह खेत में बने 30 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जला हुआ शव मिला था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। रामू की बेटी जूली ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने बेटे समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें