फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त के साथ मिलकर पिता ने नाबालिग बेटी का गला घोंटा

Tue, 21 Apr 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट निवासी युवक ने साथी के साथ मिलकर 14 अप्रैल को 16 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। उसने बेटी के प्रेम प्रसंग के कारण खुद की छवि खराब होने के डर से यह अपराध किया। हत्या के बाद शव की शिनाख्त न हो पाए इसलिए तेजाब से चेहरा भी जला दिया था।
विज्ञापन

चिनहट पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त मल्हौर की नाजिर बाग कॉलोनी निवासी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 16 अप्रैल को पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। दरोगा अजय कुमार को जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने किशोरी के परिचित आदर्श से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके ड्राइवर अब्बास के साथ किशोरी को उसका पिता लेकर गया था। उसने बताया था कि झाड़फूंक के लिए वह राजस्थान जा रहा है। लोकेशन ट्रेस की गई तो वह सुल्तानपुर में मिली। इसके बाद आशंका हुई।
विज्ञापन

फिर किशोरी के प्रेमी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि किशोरी से एक महीने से उसकी बातचीत नहीं हो रही थी। उसने किशोरी से मोबाइल पर आखिरी बातचीत का ऑडियो सुनाया। इसमें किशोरी ने कहा कि वह अब बात नहीं करेगी। सारे रिश्ते खत्म हैं। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई। इस आधार पर किशोरी के पिता पर शक और गहरा गया था। इस आधार पर पिता को हिरासत में लिया गया। सख्ती बरतने पर पिता ने जुर्म कबूल कर लिया।

झाड़-फूंक के बहाने बेटी को ले गया था सुल्तानपुर

इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के चाल-चलन से बहुत परेशान था। उसे सामाजिक प्रतिष्ठा खोने का डर था। उसने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची। 13 अप्रैल को उसने आदर्श शुक्ला की कार किराये पर ली थी। वह बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने सुल्तानपुर लेकर निकल गया। रास्ते में चिनहट तिराहे पर अब्दुल मन्नान भी उनके साथ हो लिया। सुल्तानपुर में तीनों ने एक ढाबे पर खाना खाया और वहीं सो गए।

पहले हाथों से फिर गमछे से कसा था गला

इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह तीनों लखनऊ आ गए और रात करीब दो बजे वे बाराबंकी से देवा होते हुए कुर्सी रोड पहुंचे। कुर्सी रोड पर कार सड़क किनारे लगाई। अब्दुल ने बेटी के हाथ-पांव पकड़े और पिता ने हाथ से उसका गला कस दिया। बाद में अब्दुल ने अपने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता के अनुसार, शव को बड्डूपुर में बाबा कुटी पुल के पास ठिकाने लगाने पहुंचे, लेकिन वाहन की आहट होने पर शारदा सहायक नहर किनारे शव छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें