फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भातखंडे विश्वविद्यालय में फरुहाई नृत्य ने मंच पर भरा रोमांच

विज्ञापन
फरुहाई नृत्य का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। संस्कृति विभाग की ओर से भातखंडे विश्वविद्यालय के कलामंडपम में राज्यस्तरीय गीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर की टीम ने लोकगीतों के साथ ही फरुहाई नृत्य से मंच पर खूब रोमांच भरा। निर्णायकों ने भी इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में सभी मंडलों की टीमों को शनिवार को आमंत्रित किया गया था, लेकिन केवल गोरखपुर मंडल की टीम ही यहां पहुंची। गोरखपुर की टीम में शामिल हिना मौर्या ने अपने गीतों के जादू से समा बांध दिया। सोमनाथ यादव व उनकी टीम ने फरुहाई नृत्य के जरिए खूब तालियां बटोरीं। साइकिल के साथ करतब दिखाते हुए इस दल ने खूब जोश भरा। भातखंडे विवि के ताल विभाग के डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि रविवार को अन्य टीमों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें