फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की ‘अम्मा’ बनी सलमान खान की ‘दादी’

Tue, 05 Jul 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फर्रूख जफर और सलमान खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद पर प्रदर्शित होने जा रही सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में नगर की वरिष्ठ कलाकार फर्रुख जाफर भी नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने सलमान की दादी की भूमिका निभाई है और हरियाणवी लहजे में संवाद बोले हैं।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से सोमवार को हुई बातचीत में फर्रुख जाफर ने बताया कि हालांकि मैं बता नहीं सकती कि फिल्म में मेरी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए मुझे कई बार शूटिंग में जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान काफी परेशानी होती है, लेकिन सलमान की दादी बनने का सौभाग्य मिला तो मना नहीं की। उन्होंने कहा कि अब फिल्म जगत के तीनों खान के साथ काम करने का मुझे अवसर मिल गया है। फर्रूख जफर और सलमान खान
विज्ञापन


मैंने ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान के साथ काम किया, ‘पीपली लाइव’ आमिर खान के साथ और अब ‘सुल्तान’ में सलमान खान के साथ भूमिका की है।
विज्ञापन

दादी ने सलमान से कहा अब नकली ‌निकाह छोड़ो

फर्रूख जफर - फोटो : demo pic
‘उमराव जान’ के जरिये फिल्मों में अभिनय की शुरुआत करने वाली फर्रुख जाफर की ‘पीपली लाइव’ की अम्मा की भूमिका काफी लोकप्रिय हुई थी। 

उन्होंने ऐसी ही भूमिका ‘तनु वेड्स मनु’ में भी की थी। फिल्म में एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में जब निकाह का दृश्य फिल्माया जा रहा था तो मैंने सलमान से कहा कि अब यह नकली निकाह छोड़ो, तुम्हारी सही में शादी हो जानी चाहिए। 

इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा था कि दादी क्यों बद्दुआ दे रही हूं? कभी-कभी ऊपर वाला सुन लेता है। इस पर फर्रुख जाफर ने कहा कि अगर सुन रहा है तो सुन ले और तुम्हारा जल्दी निकाह हो जाए। शाहरुख और आमिर के तो बड़े-बड़े बच्चे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें