फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: कतर्नियाघाट इलाके में जंगली हाथियों से किसान परेशान, गोला दगाकर हाथी भगा रहा किसान घायल

Wed, 27 Nov 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में जंगली हाथियों ने खेतों में दस्तक दी। इस दौरान गोला दगाकर उन्हें भगाने के प्रयास में एक किसान घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल किसान पंजाब सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत हरिहरपुर लालपुर (मुखिया फार्म) में मंगलवार रात को 10 बजे के करीब किसान पंजाब सिंह के गन्न खेत में जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक दी।

विज्ञापन


हाथियों को खेत में घुसता देख किसान ने सूचना वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वन दारोगा इसरार अहमद और वाचर बंशी ने किसान को हाथी भगाने के लिए गोला पटाखा उपलब्ध कराया साथ ही हाथियों को भगाने के प्रयास में वन कर्मी भी जुट गए।

इसी बीच किसान पंजाब सिंह भी हाथियों को भगाने के लिए गोला दागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान गोला उनके हाथ मे ही दग गया जिससे उनके हाथ में जख्म हो गया। परिजनों और वनकर्मियों की टीम ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें