फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने हथियारों से लैस गुर्गों के साथ किसान को पीटा, थाने पर किसानों का हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 03:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने एक किसानों की पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इससे आंदोलित किसानों ने थाने में प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे किसान को प्रॉपर्टी डीलर व उसके हथियारबंद गुर्गों ने पिटाई करने के साथ ही असलहा सीने पर रखकर गोली से उड़ा देने की धमकी दी। घटना से नाराज किसानों ने शनिवार को मोहनलालगंज थाने में चल रहे समाधान दिवस में सैकड़ों की संख्या मे पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। किसानों के हंगामे से समाधान दिवस रूक गया। नाराज किसानों को नायब तहसीलदार व इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


पीजीआई इलाके के बाबू खेड़ा में रहने वाले किसान सर्वेश कुमार ने बताया कि पुरसैनी गांव में स्थित भूमि खरीदी थी। किसान शुक्रवार को जमीन पर बाउंड्री करवा रहा था तभी प्लाटिंग करने वाला प्रॉपर्टी डीलर अपने कई साथियों के साथ असलहों से लैश होकर मौके पर आ धमका और मारपीट शुरू कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के एक साथी ने किसान के सीने मे राईफल रखकर गोली से उड़ा देने की धमकी दी।

किसान ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस भी प्रॉपर्टी डीलर के सामने चुप रही और बिना कार्रवाई के वापस लौट आई। इससे नाराज किसान शनिवार को सैकड़ों की संख्या मे मोहनलालगंज थाना समाधान दिवस पहुंच गये और हंगामा करने लगे। अधिकारियों ने किसानों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन किसान प्रॉपर्टी डीलर व उसके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख नायब तहसीलदार मोहनलालगंज व इंस्पेक्टर ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन


किसानों के हंगामे से थाना समाधान दिवस आए फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एसीपी मोहनलालगंज राधा रमण सिंह के मुताबिक, किसानों ने प्रापर्टी डीलर धीरज सिंह व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें