एलडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते किसान।
लखनऊ। रोजगार के लिए चबूतरे नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में करीब पांच घंटे प्रदर्शन किया। प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
भारतीय किसान यूनियन अवध उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 1980 में सीतापुर रोड प्रसार योजना के लिए करीब 2500 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इनमें करीब 1000 किसानों को ही चबूतरे मिले, बाकी वंचित हैं। कानपुर रोड योजना के करीब 2000 प्रभावित किसानों को भी चबूतरे नहीं मिले हैं। यहां 106 चबूतरे बनकर तैयार हैं, लेकिन लॉटरी नहीं हुई। नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने मांगें पूरी करने और लॉटरी की जानकारी जल्द देने का आश्वासन दिया।
एलडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते किसान।
एलडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते किसान।