फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी आईडी से मौलाना कल्बे जवाद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मौलाना कल्बे जवाद और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रुस्तमनगर निवासी अब्बास मेहंदी ने सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अब्बास मेहंदी का आरोप है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। इससे उनके मित्र एडवोकेट मोहम्मद नकवी, मीसम और मौलाना कल्बे जवाद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक, असभ्य और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है। आरोपियों ने तस्वीरों की इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं ली है। तस्वीरों पर घृणास्पद, अपमानजनक और अमर्यादित शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। आरोप है कि इससे पीड़ितों की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें