फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान का शव नदी में मिला, हत्या का आरोप

Wed, 27 Aug 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
परमेश्वर रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के हरदोई रोड स्थित बेहता नदी में टिकैतगंज गांव निवासी किसान परमेश्वर रावत (60) का शव उतराता मिला। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परमेश्वर के भतीजे सोनू रावत ने बताया वह सोमवार को दोपहर ठाकुरगंज दवा लेने गए थे। उसके बाद घर नहीं आए। परिजनों ने उनको इधर-उधर काफी तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह 6 बजे सुरक्षा गार्ड ने उनका शव गांव से कुछ दूरी पर ओवरब्रिज के नीचे नदी में उतराता देखा। परिजनों ने बताया कि परमेश्वर के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। घरवालों ने बताया कि उनका जमीन को लेकर एक रिश्तेदार व उनके परिवार से विवाद चल रहा था। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पत्नी रानी ने तहरीर दी है। इसमें जिस रिश्तेदार पर आरोप है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें