लखनऊ। गुडंबा के भाखामऊ में रविवार देर शाम किसान फूलचंद (62) का शव खेत में लगे हाईटेंशन तार के पोल के पास पड़ा मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि करंट की चपेट में आने से फूलचंद की मौत हुई है।
उनके बेटे शिवकुमार ने बताया कि पिता रविवार शाम किसी काम से पैदल घर से निकले थे। शाम लगभग सात बजे दूसरे गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव ने उन्हें फोन कर पिता का शव मिलने की सूचना दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। लखनऊ न्यू कैंपस उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने हाईटेंशन लाइन से मौत से इन्कार किया है।