फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की सूचना निकली अफवाह

Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सिकंदरपुर अमौलिया गांव में रविवार सुबह इस्लाम उर्फ सुम्मी (42) का शव घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि धौरहरा निवासी इस्लाम पिछले करीब 20 वर्षों से अपनी बहन और बहनोई के साथ गांव में रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब के आदी थे और लंबे समय से पेट की बीमारी से भी परेशान थे। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने शराब नहीं छोड़ी थी। शनिवार शाम उन्हें नशे की हालत में गांव में घूमते देखा गया था और रविवार सुबह उनका शव घर के बाहर मिला। जांच में किसी रंजिश या आपराधिक घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर चार हजार रुपये भी एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें