मलिहाबाद में सपा नेताओं ने बूथ प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत का आह्वान किया गया। नेताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की।
मलिहाबाद। जिया गार्डन में बृहस्पतिवार को सपा के ब्लाॅक, बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन किया गया। इसमें सपा की पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की लचर व्यवस्था के चलते किसान परेशान हैं। उन्हें खाद तक नहीं मिल पा रही। स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार सत्ता में रहेगी तब तक गरीब जनता व किसानों को बुनियादी जरूरतों के लिए प्रताड़ित किया जाता रहेगा।विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथ प्रभारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। सोनू कनौजिया ने बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों को सम्मानित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक रंजन श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत, विजयश्री गौतम व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।