फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गन्ने से बेहतर गुड़ बनाने की नई तकनीक सीखेंगे किसान और उद्यमी

विज्ञापन
प्र​शिक्षण में शामिल कृ​षि वैज्ञानिक।
विज्ञापन
लखनऊ। गन्ने से गुड़ उत्पादन को अधिक लाभकारी और गुणवत्ता आधारित बनाने की दिशा में लखनऊ में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों और उद्यमियों को आधुनिक उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

छह फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत किया गया है। प्रशिक्षण में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि गुड़ निर्माण के लिए सभी गन्ना किस्में उपयुक्त नहीं होतीं, इसलिए सही किस्म का चयन उत्पादन और गुणवत्ता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही गन्ना उत्पादन तकनीक और श्रम बचाने के लिए संस्थान के विकसित उपकरणों के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने किया। इस मौके पर कृषि अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमके सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण निदेशक डॉ. दिलीप कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक राजीव रंजन राय, मिथिलेश तिवारी सहित डॉ. श्यामनाथ, डॉ. हिमांशु, शेखर पांडेय, डॉ. प्रियंका, डॉ. विनिका सिंह, रानी मिश्रा और ज्योति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें