सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के अदेसर गांव में बुधवार सुबह अचानक से खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। घायल किसान को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।