फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुए की अशंका, दहशत का माहौल

Wed, 23 Apr 2025 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के अदेसर गांव में बुधवार सुबह अचानक से खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। घायल किसान को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर जानवर तेंदुआ था, दरअसल कुछ दिन पहले इसी गांव में गोवंश का क्षत विक्षत शव मिला था। उस समय भी गांव वालों ने तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई थी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।

ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला : सीएम योगी बोले कायरतापूर्ण हरकत, अखिलेश और मायावती के साथ कांग्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, मुस्लिम धर्मगुरूओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की

ग्रामीणों में रोष
वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने पर  ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव वालों का कहना है कि गोवंश की घटना के बाद भी वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे अब लोगों की जान पर बन आई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें