फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत गए किसान की करंट से जान चली गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी रमेश कुमार (30) पुत्र रघुबीर मंगलवार सुबह गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए खेत गया था। सुबह नौ बजे नलकूप चलाकर फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


करीब 11 बजे बिजली चली गई और कुछ देर बाद फिर आ गई। फसल की सिंचाई के दौरान उसके कपड़े भीग गए थे। नलकूप चलाने के लिए जैसे ही उसने स्टार्टर छुआ, उसे करंट लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर परिजन आए और उसे जिला अस्पताल पहुंंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो कपड़ा भीगने से करंट की चपेट में रमेश आए। थाना प्रभारी संतोष कुुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने के चलते किसान की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें