रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के मोहनपुर मजरे लोदीपुर गांव में कर्ज के डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
किसान की पत्नी कमलेश कुमारी का कहना है कि मेरे पति शिवकुमार (40) ने किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से बैंक से कर्ज लिया था। फसल खराब होने के बाद समय से कर्ज न चुका पाने के कारण तनाव में रहते थे।
गुरुवार रात घर के अंदर बरामदे में छत की कुंडी में फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी कमलेश कुमारी ने पत्र लिखकर थाने के प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पति की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने कर्ज न चुका पाने से मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली।