केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी के साथ अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां पढ़ें प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स-
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ में सोमवार को कांग्रेसियों ने इसके खिलाफ विधानसभा घेराव का एलान किया है। वहीं धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को पुलिस द्वारा अयोध्या हाईवे पर रोका जा रहा है। लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद किया गया है
परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता गिरफ्तार
अहमदपुर टोल प्लाजा और मोहम्मदपुर चौकी पर भारी संख्या में पुलिस बल वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसके अलावा जिले में कई जगह लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया है। लखनऊ में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता को भी गिरफ्तार किया गया है।