फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानभवन के सामने परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Thu, 25 Oct 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में विधान भवन के सामने गेट नंबर तीन पर एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसे काफी मशक्कत से पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह बहराइच के थाना हुजूरपुर गांव चिरइया टांड का रहने वाला है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि पांच महीने पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने औरैया के दिवियापुर के रहने वाले एक युवक सुधीर शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। जहां जाते हैं अधिकारी डराते, धमकाते हैं और पैसा मांगते हैं।इन बातों से परेशान होकर आत्मदाह करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें