फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में अयोध्या में मस्जिद बनवाने के बयान से हंगामा, बुक्कल नवाब को मंच से हटाया

Thu, 25 Oct 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बुक्कल नवाब के बयान के बाद हंगामा मच गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा के विधान परिषद के सदस्य बुक्कल नवाब की जुबान फिसली या कोई और वजह हुई कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बृहस्पतिवार को उनकी बात पर हंगामा हो गया। वह पूरा भाषण भी नहीं दे पाए और आयोजकों ने उन्हें मंच से उतारकर हंगामा शांत किया।

वह कहते ही रहे, ‘अरे भाई सुनो तो, सुनो तो।’ पर, कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।  बुक्कल ने सफाई दी कि लोग उनकी बात समझ नहीं पाए। पूरी बात सुनते तो समझ जाते। बेवजह इस मुद्दा बना दिया।
विज्ञापन


क्या और कैसे हुआ
हुआ यह कि सपा में रहते हुए भी अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए दान देने का बयान देते रहे बुक्कल भाजपा नेता के रूप में आज जब मोर्चा की बैठक में बोलने खड़े हुए तो कहने लगे, ‘अयोध्या में अगर मस्जिद बन गई तो वहां नमाज पढ़ेगा कौन?’ वह आगे कुछ बोलते कि हंगामा खड़ा हो गया।

हंगामे के दौरान उन्होंने कहा, ‘बात तो सुनो, सपोज वहां मस्जिद बन भी गई तो वहां नमाज पढ़ने कौन जाएगा। उन्होंने मंच पर बैठी मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रुमाना सिद्दीकी से भी पूछा, ‘रुमाना जी आप जाएंगी ऐसे स्थान पर नमाज पढ़ने। उन्होंने तीन बार यह सवाल पूछा। वह यही नहीं रुके।

शोरशराबे के बीच कहा, विवादित स्थल पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।  इसे हराम माना जाएगा।’ कार्यकर्ता चिल्लाने लगे कि यह बार-बार मस्जिद का नाम क्यों ले रहे हैं। मस्जिद का निर्माण हमारे एजेंडे में नहीं है। कई और कार्यकर्ता भी बुक्कल का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कई कार्यकर्ता अपनी सीटों से खड़े हो गए और उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। नाराज कार्यकर्ताओं ने बीजेपी एमएलसी को तुरंत मंच से हटाने की मांग शुरू कर दी। उन्हें मंच से हटा दिया गया। हालांकि इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारे लगाते रहे। बुक्कल कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी बैठे थे।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें