फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानभवन के सामने पत्नी-बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास

Tue, 30 Oct 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानभवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगराम इलाके के एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर विधानभवन के सामने पत्नी व चार बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। उसने दो साल पहले दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि नगराम इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति पत्नी, दो बेटे व दो बेटियों के साथ विधानभवन के गेट नंबर तीन के सामने पहुंचा। आत्मदाह का एलान कर शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। आग लगाने से पहले पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचा और दारुलशफा चौकी प्रभारी कृष्णकांत सिंह उसे सिविल अस्पताल ले गए।

पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी कि दुकानदार मो. इशरत ने 21 नवंबर 16 को उसकी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुश्किल से प्राथमिकी दर्ज की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाने पर आरोपी को पकड़ा। छह महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे मो. इशरत ने समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सोफियान की मदद से जानमाल की धमकी दी और मुकदमा वापस लेने को कहा। पति ने नगराम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पूरी न होने पर परिवार ने विधानभवन के सामने आत्मदाह की तैयारी की थी। प्रभारी निरीक्षक ने नगराम थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें